CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने खुलेंगे सी-मार्ट

 बड़ी खबर रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने खुलेंगे सी-मार्ट
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में बजट 2021-22 का बजट प्रस्तुत करने के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार अब सी-मार्ट खोलने जा रही है, जिसकी शुरूआत प्रदेश के प्रमुख जिलों से होगी और बढ़ते हुए दिल्ली तक जाएगी। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान पहले नक्सवाल प्रभावित राज्य के रूप में होती थी, लेकिन पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ के ने अपनी मूल पहचान हासिल की है। अपने उत्तम गुणवत्ता के स्थानीय उत्पादों से प्रदेश को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए हमारी सरकार अब सी-मार्ट खोलने जा रही है। उन्होंने बताया कि सी-मार्ट में कृषि उत्पादों जैसे ढेकी का कूटा चावल, घानी से निकला खाद्य तेल, कोदो, कुटकी, मक्का से लेकर सभी तरह की दलहन फसलें, विविध वनोपज, जैसे इमली, महुआ, हर्रा, बेहरा, आवला, शहद एवं उनसे निर्मित उत्पाद, फूल झाड़ू, टेरापोटा, बेल मेटल, बांस शिल्प, चर्मशिल्प, लौह शिल्प, कोसा सिल्क तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों जैसी सभी सामग्रियों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य और राज्य के बाहर सी-मार्ट स्टोर की स्थापना की जायेगी जो विशिष्ट छत्तीसगढ़ी ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनायेंगे। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों को अधिक लाभांश दिलाने की व्यवस्था की जायेगी। 


Share

Leave a Reply