बड़ी खबर रायपुर :नाबालिग लड़की का बेईज्जत करने के नियत से हाथ-बांह पकड़ा,दो के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। राजधानी में अलग-अलग इलाके में नाबालिग लड़की से छेडख़ानी कर बेईज्जत करने की नियत से हाथ-बांह पकडऩे की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार खमतराई थाने में पीडि़त 14 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि 28 मई को 12 बजे नानू वर्मा ने पीडि़ता को अकेली देखकर हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने का प्रयास कर खींचने लगा। जिस पर पीडि़ता द्वारा जोर-जोर से आवाज लगाने आवाज लगाने पर पीडि़ता का पिता मौके पर पहुंचा तब आरोपी ने उसे ईट से मारकर चोट पहुंचाया। इसी तरह टिकरापारा रायपुर निवासी प्रार्थी 44 वर्ष ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी 14 वर्ष को 27 मई को शाम 7 बजे टिकरापारा में राकेश पाण्डे 24 वर्ष पिता सीताराम पाण्डे ने हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने का प्रयास किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले में आरोपियों के खिलाफ 354,554 क एवं पास्कों एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।




