बड़ी खबर रायपुर: चरस एवं हीरोईन तस्करी करते दो गिरफ्तार
रायपुर। नशे के खिलाफ शुरू किए अभियान के बाद पुलिस का नशे के खिलाफ 'ऑपेरशन क्लीन' चला रही है। इस अभियान के तहत जाद चौक सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से सप्लाई होने वाली हेरोइन और कोकीन मिक्स चिट्टा और चरस बरामद की है। कबीर नगर और आमानाका थाना इलाको में अलग अलग हुई दो कार्रवाई में 2 नशे के सौदागरो को गिरफ्तार भी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात आमानाका इलाके में हैप्पी ढाबा के पीछे वलवंत सिंह नाम के एक युवक की लगातार शिकायत मिल रही थी कि वो नशे का सामान बेचता है। जिसकी तस्दीक के बाद एक पुलिस जवान को सादी वर्दी में ग्राहक बनाकर भेजकर नशे का सामान खरीदा और तभी आरोपी को पकडऩे के लिये सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियो ने बलविन्दर सिंह पन्नु 34 वर्ष पिता परसेन सिंह धरदबोचा और आमानाका थाना लेकर आये और देर रात एफएसएल वैज्ञानिक से जांच कराने पर 4 ग्राम हेरोईन और कोकीन मिक्स कर बनाया चिट्टा निकला। इसी तरह कबीरनगर में यदूवंशी चौक हीरापुर के पास बुधवार 31 मार्च को रात 9.45 बजे मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आई 10 कार क्रमांक सीजी 04 एमटी 4788 को रोककर तलाशी ली। जिसके बाद कार चालक रंजीत सिंह चीमा 30 वर्ष पिता बलविन्दर सिंह चीमा के पास से 53.060 ग्राम चरस बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।




