बड़ी खबर रायपुर: ओटीपी नंबर पुछकर लाखों की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर। झांसा देकर अज्ञात मोबाईल फोन धारक ने किशोर से ओटीपी नंबर पुछ खाते से निकाल लिया 1 लाख 59000 रुपये। मामले की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पलौद मंदिर हसौद रायपुर निवासी सत्यनारायण प्रजापति 36 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 30 अप्रैल को दोपहर मोबाईल नंबर 9339237704 से प्रार्थी के मोबाईल पर किसी ने अज्ञात व्यक्ति ने कॉल आया जिसे उसका लड़का 13 वर्ष ने रिसीव किया था। कॉल करने वाले ने जानकारी दी की आपके खाते से 20 हजार रुपये कट गया है जिसे वापस खाते में भेजना है कहकर एक नंबर भेज बताने को कहा। जिसके बाद पीडि़त के बेटे ने ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद उसके खाते से 11 बार में करीब 1 लाख 59 हजार रुपये निकल गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल नंबर धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।




