बड़ी खबर रायपुर: इंस्टाग्राम पर रुपये डबल करने का पोस्ट डालकर हजारों रुपये की ठगी
रायपुर। ठग ने झांसे में लेने के लिए इंस्टाग्राम में रुपये डबल करने का लेख पोस्टकर एक महिला से 38 हजार रुपये की ठगी कर लिया। मामले की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार फाफाडीह गलीनंबर 01 देवेन्द्रनगर निवासी दीशा कुकरेजा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया इंस्टाग्राम पर रुपये डबल करने पोस्ट देखा जिसके बाद वह उस पर दिए मोबाईल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने रुपये डबल करने का लालच दिया जिसके बाद पीडि़ता उसके झांसे में आकर उसके द्वारा बताए गए एकाउन्ट नंबर में 25 व 26 अप्रैल को गुगल पे के माध्यम से 03 बार में 38000 रुपये जमा कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।




