बड़ी खबर रायपुर: रिटायर्ड शिक्षक को व्यापार में भारी लाभ दिलाने व बेटे को एचएससीएल में नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर करोंडों की ठगी
रायपुर। रिटायर्ड शिक्षक से करोंडों की ठगी करने की रिपोर्ट रायगढ़ कोतवाली थाने में दर्ज करायी गई है। मामले की शिकयत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शिक्षक को व्यापार में भारी लाभ देने व उसके बेटे को एचएससीएल में नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर ठगी किया।
मिली जानकारी के मुताबिक सत्तीगुड़ी चौक इंदिरागांधी स्कूल के पीछे रायगढ़ निवासी महेश प्रसाद चौहान 69 वर्ष ने 30 दिसंबर 2020 में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि वह रिटायर्ड शिक्षक है। 2017 से 2019 के मध्य नीतिश भट्टाचार्य पिता दबोतोष भट्टाचार्य निवासी सत्तीगुड़ी इंदिरागांधी स्कूल के पीछे रायगढ़ ने प्रार्थी को व्यापार में भारी लाभ देने का प्रलोभन देकर विभन्न बैंकों में जमा एफडी व बचत की धनराशि तुड़वाकर अपने व्यापार में इंवेस्ट करा लिए। इस राशि को पीडि़त ने अपने परिवार के सदस्यों की नौकरी की राशि तथा उसका रिटायर्ड होने की राशि,पेंशन,भूमि बिक्री की रकम,मकान का किराया का रकम शामिल है। बीच में कुछ राशि 90 लाख के करीब लाभांश के रुप में दिया। जिसे उससे पुन:सेल्फ चेक व नगदी लेकर निवेश करा लेता था। वहीं प्रार्थी का बेटा पीयूष देवगन को एचएससीएल में नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये नगद ले गया। लेकिन नौकरी नही लाया व रुपये भी वापस नही किये। इस तरह से आरोपी ने 2 करोड़ 89 लाख 31 हजार 600 रुपये की ठगी कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बैंकों के दस्तावेज व नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी द्वारा ठगी करना पाया गया। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




