CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी,आरोपी गिरफ्तार

 बड़ी खबर रायपुर: मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी,आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर। मंत्रालय में डाटा एंट्री के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट गोबरा नवापारा थाने में दर्ज करायी गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक  वार्ड क्रमांक 20 शीतला पारा नवापारा ताकेश्वर कुमार साहू 36 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह एमबीए और पीजीडीसीए की पढ़ाई किया है। पूर्व में वर्ष 2010 से वर्ष 2017 तक पुणे में प्राईवेट नौकरी कर रहा था। तबीयत खराब होने से वापस घर आ गया एवं बेरोजगार था। इसी दौरान सिद्धार्थ बंगानी नामक व्यक्ति से उसका संपर्क हुआ, जिसने बड़े अधिकारियों के साथ अपनी पहुंच बताकर साहू को मंत्रालय में डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोपी ने अलग-अलग किश्तों कुल 20 लाख रुपये लिए । लेकिन लगातार नौकरी के नाम पर उसे गुमराह करते रहा और नौकरी  नही लगावाई पैसा वापस मांगने पर पैसा नही दिया।

इस पर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 337/21 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह से सिद्धार्थ बंगानी ने अनुराग दास नामक व्यक्ति को भी नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे भी दो लाख एक हजार रुपये की ठगी की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोबरानवारा पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी सिद्धार्थ बंगानी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रार्थी को नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रूपए की ठगी करने के साथ ही अन्य लोगों को भी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रूपए ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में लिया गया है।


Share

Leave a Reply