बड़ी खबर रायपुर: मकान के उपर मोबाइल टॉवर लगाने का झांसा देकर ऑनलाईन हजारों रुपये की ठगी,अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर: जिओं कंपनी का मकान में टॉवर लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 45450 रुपये की ऑनलाईन ठगी कर लेने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक कालोनी अभनपुर निवासी नंद किशोर महेश्वरी 41 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी एक समाचार पत्र में जियों कंपनी का टॉवर लगाने का विज्ञापन देख उसमें दिए नंबर पर कॉन्टेक्ट किया। तब कोई सुरेश कुमार नामक व्यक्ति ने कॉल रिसिव किया। उसने जमीन देखने व सर्वे करने के नाम पर 6150 रुपये मांगे तब प्रार्थी उसके खाते में ऑनलाईन 19 अगस्त को पैसा जमा कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अलग- अलग प्रोसेस बताकर उसके द्वारा बताए गए खाते में पैसा जमा कराता गया। इस तरह से कुल 45450 रुपये खाते में जमा करा लिया। जब प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पैसा वापस मांगा लेकिन आरोपी फोन उठाना ही बंद कर दिया। अब नंबर बंद बता रहा है। मामले के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




