बड़ी खबर रायपुर : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले पार्षद पति गिरफ्तार
रायपुर। लेबर इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर बीरगांव नगर निगम के पार्षद पति हरेंद्र शर्मा ने 7 लाख रुपये ठग लिए और अभी तक उसकी नौकरी नहीं लगी। शिकायत के बाद खमतराई पुलिस ने पार्षद पति के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 2018 में श्रम निरीक्षक (लेबर इंस्पेक्टर) में भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था जिसमें सरायपली के डूमरपाली में रहने वाले दुखनाशन मानिकपुरी ने भी फार्म भरा था।
इसी दौरान उसका मुलाकात बिरगांव नगर निगम के पार्षद पति हरेन्द्र शर्मा से हुआ और उन्होंने ऊंची पहुंच का भरोसा दिलाते हुए मानिकपुरी से नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख रुपये ले लिए। लेकिन अब तक उसकी नौकरी नहीं लगी। जब भी वह पैसे वापस मांगने जाता तब पार्षद पति शर्मा उसे यह कह देता कि जो करना है कर लो, तुम्हारे पैसे नहीं दूंगा। किसी तरह मानिकपुरी ने कल देर शाम हिम्मत जुटाई और खमतराई थाने पहुंचकर पार्षद पति शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद पति शर्मा के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।




