बड़ी खबर रायपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से सायकिल सवार की मौत
रायपुर। तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की ठोकर से बाईक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की शिकायत धरसींवा थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मांढर विधानसभा रायपुर निवासी जयराम गुप्ता 39 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी मां शितला कंट्रक्शन मे सुपरवाईजर का काम करता है। मृतक रामेश्वर ऊर्फ जन सिंह पिता स्व. माहु सिंह मरावी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्रामथाना मेहराजपुर जिला मण्डला मध्यप्रदेश हाल पता श्रीराम गुप्ता का बाड़ी मांढर थाना विधानसभा जिला रायपुर जो मेरे अधिन रायपुर अलयस(शारडा एनर्जी) सिलतरा के कालोनी मे कंट्रक्शन का काम(मजदूरी) करता था दिनांक 27/06/2021 को लगभग 12/30 बजे दोपहर को मृतक के मो.न.6267872996 पर काल करने पर पता चला कि उसका लक्की मेडिकल के पास सिलतरा में एक्सीडेंट हो गया है । जिसे ईलाज के लिए सीएचसी धरसीवा लाया गया है। उसे गंभीर चोट लगी है जिसे मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर किया गया है। घटनास्थल लक्की मेडिकल स्टोर्स सिलतरा के पास जाकर आस पास के लोगो ने बताया कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 5500 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सीडेन्ट कर दिया । जिसे 112 वाहन द्वारा सीएचसी धरसीवा ले जाया गया है फि र मै मेकाहारा रिफर किया गया था जहां 27 जून को मौत हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ 279,337,304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




