बड़ी खबर रायपुर: पूर्व विवाद को लेकर युवक पर कैंची से प्राणघातक हमला
रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर हत्या करने की नियत से कैंची से मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चरोदा आरंग निवासी गिरिधरलाल निर्मलकर 48 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 18 जून को शाम 06 बजे के करीब ताम्रध्वज सेन 22 वर्ष पिता छन्नुलाल सेन निवासी ग्राम चरोदा आरंग ने प्रार्थी के भाई उनेश निर्मलकर को 1 वर्ष पूर्व हुए विवाद को लेकर हत्या करने की नियम से ग्राम चरोदा बस स्टैण्ड के पास कैंची से उसके गले पर वार कर प्राणघातक चोट पहुंचाया। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे डॉयल 112 वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में भर्ती किया गया है।




