CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: दुर्गा कॉलेज में NSUI और ABVP के बीच मारपीट, जानिए क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर रायपुर: दुर्गा कॉलेज में NSUI और ABVP के बीच मारपीट, जानिए क्या है पूरा मामला
Share

रायपुर: शहर के एक बड़े कॉलेज में NSUI और ABVP के बीच जमकर विवाद हुआ, हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है। वहीं ABVP पर छात्रों से मारपीट करने का आरोप है। ये पूरा मामला दुर्गा कॉलेज का है। यहां के प्राचार्य डॉक्टर मधु कमरा ने बताया कि ABVP ने बैगर परमिशन डीजे के साथ हंगामा किया और फिर पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। वहीं हंगामा को देखते हुए कॉलेज  की छुट्टी कर दी गई है। सीएसपी अविनाश ठाकुर ने कहा दोनों गुट के विद्यार्थियों को शांत कराया गया है मामला कंट्रोल में है। पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज से सभी विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया।

दुर्गा कॉलेज के प्राचार्य मधु कमरा ने बताया कि ABVP के विद्यार्थी बगैर परमिशन DJ लेकर परिसर में घुसे और जब स्थिति अनियंत्रण हो गई थी और हंगामा को देखते हुए विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई और पुलिस की मौजूदगी में विद्यार्थी महाविद्यालय से बाहर निकलें, छात्र संघ के गठन की कोई जानकारी अभी शासन से नहीं मिली है। वहीं, NSUI के पदाधिकारियों ने बताया कि ABVP वाले जबरन महाविद्यालय  में घुस कर बाहरी लोगों को लाकर हंगामा करते हुए, यहां विद्यार्थियों की पिटाई की साथ ही बगैर किसी अनुमति के DJ बजाकर जमकर हंगामा किया गया है। मनमानी को रोकने के लिए हम लोग आगे आएं और इसी बीच में दोनों के बीच धक्का मुक्की हुई है, इसके साथ ही विद्यार्थियों से मारपीट करने का आरोप भी लगाए।



Share

Leave a Reply