बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तार, नगदी रुपये एवं ताश पत्ती जब्त
रायपुर। जुआ खेलने की सुचना पर पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है| मिली जानकारी के अनुसार डीडीनगर थाना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर बीती रात 2.30 बजे रायपुर चौक लक ढाबा के पीछे जुआ खेलने की सुचना पर मौके पर पहुंचकर विजय शर्मा 45 वर्ष पिता ए.के शर्मा एवं अन्य 4 लोगों को घेराबंदी कर उनके पास व फड से 10 हजार 200 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती बरामद की है। पकड़े गए सभी जुआरी रुपये -पैसे के दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाए पाए जाने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।




