बड़ी खबर रायपुर: बाईक बेचने का झांसा देकर 91 हजार की ठगी,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। मोटरसाइकिल बेचने का झांसा देकर पेटीएम के माध्यम से 91412 रुपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ईडब्लू ई ब्लॉक 5 सेक्टर 30 नवा रायपुर निवासी महर्षि कुमार 37 वर्ष ने 26 मई को थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 24 मई को 10.23 बजे मोबाईल क्रमांक 97079-84522 एवं 70641-37587 के धारक ने पीडि़त को फोन करके मोटरसाइकिल बेचने का झांसा दिया। तथा मोटरसाइकिल का सौदा होने के बाद पेटीएम नंबर देकर उसमें पैसा जमा करने कहकर कई बार में 91412 रुपये जमा करा धोखाधड़ी किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल नंबर धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।




