बड़ी खबर रायपुर: ओटीपी नंबर पूछ सीआरपीएप जवान के खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी
रायपुर। ओटीपी नंबर पुछ सीआरपीएफ जवान के खाते से 1 लाख 18 हजार रुपये निकाल लेने की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कैम्प जीवन विहार तेलीबांधा निवासी संजीव कुमार मिश्रा 39 वर्ष पिता परमेश्वर मिश्रा ने थाने में 27 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी भोपाल मध्यप्रदेश का निवासी है वर्तमान में सीआरपीएफ कैम्प जीवन विहार में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। पीडि़त के पास इंडसण्ड बैंक का क्रेडिट कार्ड नंबर 5244805222657006 है। दिनांक 12 दिसंबर 2020 को मोबाईल नंबर 9832744178 के धारक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे मोबाईल नंबर 9981142003 में काल कर एक एनीडेस्क एप डाउनलोड करने बोला गया जिसे डाउनलोड करने पर ओटीपी आया जिसे मोबाईल नंबर 9832744178 के धारक को बता दिया। उसके बाद मेरे क्रेडिट कार्ड से 84900, 2040, 13990, 2040, 5025, 397.80, 10050 कुल 1,18,442.80 रूपये का खाते से निकल गया। जिसकी जानकारी मेरे मोबाईल में मैसेज के माध्यम से आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल नंबर धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




