CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: नौकरी लगाने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारी से ऑनलाईन लाखों रुपये की ठगी, मामला दर्ज

 बड़ी खबर रायपुर: नौकरी लगाने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारी से ऑनलाईन लाखों रुपये की ठगी, मामला दर्ज
Share

रायपुर। सेवानिवृत कर्मचारी को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ऑनलाईन धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रगति चौक के पास सुन्दरनगर रायपुर निवासी थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी प्रावेट कंपनी से रिटार्यड कर्मचारी है। मार्च 2020 में नौकरी के लिये ऑनलाईन नौकरी डांटकाम अपना रिजीयुम डाला था। 22 मई 2020 को मोबाईल क्रमांक 8448207*** से प्रार्थी के मोबाईल पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम अरनव सिंह बताया एवं रायपुर में  किसी कम्पनी में प्रायवेट नौकरी लगाने की बात कही एवं जिसकी फीस 20 हजार रुपये लगेगा एवं एक आईडी नंबर मिलेगा जो कम्पनी को दिया जाऐगा। उसके बताने के बाद वह एक खाता नंबर देवेन्द्र कोहिया खाता संख्या 2073101022060 व आईएफसी कोड केनरा बैंक भोपाल एमपी का दिया। उसके बताए अनुसार पीडि़त रुपये खाते में डाल दिया। दूसरे दिन एक अलग नंबर से कॉल आया उसने स्वयं को कम्पनी का मैनेजर बताया एवं इंटरव्यु लेकर आप का सलेक्शन होने की बात कह नौकरी के लिये कोरियर चार्ज,मेडिकल चेकअप मेडिकल आफिसर को मुंबई से घर आने जाने का खर्चा एवं सक्युरिटी चार्ज आदि की बात कहकर 24 हजार 600 रुपये पहले से दिये खाते में जमा करने को कहा जिसके बाद प्रार्थी ने रुपये जमा कर दिया। इस तरह से कई बार में आरोपी ने कॉल करके अलग-अलग चार्ज के नाम पर आरोपी ने पीडि़त से 4 लाख 13604 रुपये ब्रांड सिक्युरिटी व अन्य तरह के चार्ज के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल धारक 8448207429,8478963031,2073101022060 एवं खाता धारक देवेन्द्र कोहिया के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 


Share

Leave a Reply