बड़ी खबर रायपुर: चार पहिया वाहन के सीट के नीचे छुपाकर रखा था गांजा, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा इलाके से पुलिस ने गांजा बेचने के फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन से 4 किलों 200 ग्राम गांजा जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर गुरुवार की देर रात करीब 9 बजे शताब्दी नगर तेलीबांधा में वाहन क्रमांक सीजी 04 एचसी 4641 को घेराबंदी कर रोकने पर वाहन चेक करने पर सीट के नीचे एक काले रंग की बैग में अलग-अलग पाकेट में रखा 4 किलों 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जब्त कर ली है। पकड़े गए आरोपी का नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम कृष्ण चंद्र बेहरा 30 वर्ष पिता कुलमणी बेहरा निवासी बंकापुर राजा खरियार नुवापाडा उडि़सा बताया है।
आरोपी वर्तमान में रावतपुरा कालोनी फेस 2 टिकरापाना में रहता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलों 200 ग्राम गांजा तथा वाहन जब्त कर उसके खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर हिरासत में लिया है।




