बड़ी खबर रायपुर: गेट सोशिओ - द रूफटॉप कैफ़े में पड़ी रेड , संचालक पिंटू सागर गिरफ्तार
रायपुर: राजधानी पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों, हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करने वालों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने सख्त निर्देश दिये है। इसलिए पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
थाना सिविल लाईन पुलिस को शुक्रवार को सुचना मिली की जय जवान पेट्रोल पंप के पास स्थित गेट सोशिओ - द रूफटॉप कैफ़े का संचालक लोगो को चोरी छिपे हुक्का पीला रहा है। इसके बाद पुलिस ने उक्त रेस्टोरेंट में पहुंचकर रेड डाली और संचालक पिंटू सागर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने वहां से 4 नग हुक्का पाट, चिलम, पाईप सेट एवं निकोटिन युक्त 6 नग तम्बाकू और फ्लेवर हुक्का जप्त किया है।
आरोपी पर धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् करवाई की जा रही है। आरोपी की उम्र 22 वर्ष है और वह आनंद नगर पहलवान बाड़ा थाना का रहने वाला है।




