CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: दोस्त के जन्म दिन पार्टी में युवक से हुआ झगड़ा तो चाकू से मारकर कर दिया लहुलुहान

 बड़ी खबर रायपुर: दोस्त के जन्म दिन पार्टी में युवक से हुआ झगड़ा तो चाकू से मारकर कर दिया लहुलुहान
Share

रायपुर। दोस्त के जन्म दिन पार्टी में विवाद होने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जोगी  बंगला ब्लाक सी मकान नंबर 33 डीडीनगर रायपुर निवासी अरबाज खान 23 वर्ष पिता साहिद खान ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी मैकेनिक है तथा रायपुरा चौक संजरी मारुति वर्कशॉप है ।

बीती रात मोहल्ले में अपने दोस्त मोना राव के जन्म दिन पार्टी में गया था,जहां अमलेश्वर निवासी अर्जुन व पवन आये थे। जिन्हें वह पहले से जानता है वहां उनके साथ विवाद हो गया। इसी बात को लेकर 11 जून को दोपहर 3.30 बजे मोहन व पवन मोटरसाइकिल से अपने अन्य साथियों के साथ आए तथा तुझे सबक सिखाते है कहकर बेवजह सब मिलकर मारपीट करने लगे। जिस पर प्रार्थी के गैराज के बाजु स्थित वेल्डिंग दुकान में काम करने वाला अमन शेख बीच बचाव करने आया जिस पर आरोपियों ने उससे भी मारपीट किया तथा हत्या करने की नियत से आरोपी ने अपने पास रखे बटन चाकू निकालकर प्रार्थी के पेट में मार दिया। चाकू  पेट में अंदर धंस गया। प्रार्थी दौड़कर अपने वर्कशॉप में घुसकर शटर बंद कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया। जिसके बाद उसे एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 307,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।



Share

Leave a Reply