CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: भगवान दिखाने के नाम पर देश भर में घुम-घुम कर ठगी व चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

 बड़ी खबर रायपुर: भगवान दिखाने के नाम पर देश भर में घुम-घुम कर ठगी व चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
Share

रायपुर। रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। भगवान दिखाने के नाम पर देश भर में घुम-घुम कर ठगी व चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह सदस्य अयुब हसन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी का शिकार हुई गार्गी तिवारी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 19 फरवरी कोे घर से करीब दोपहर 2:30 बजे अकेली पतंजली की दुकान यूनियन बैंक के पास लिली चैक पुरानी बस्ती रायपुर में सामान लेने गई थी। पतंजली दुकान के पहले टायर दुकान के पास दो व्यक्ति आए और बोला कि मेरा नाम रवि शर्मा है, आप पर शनि ग्रह नक्षत्र है। आपके लडका को आज खतरा लग रहा है, कहकर अपना मुट्ठी प्रार्थिया के चेहरे के पास घुमाया और वो लडके बोले की आपके घर में रखें जेवरों में ग्रह नक्षत्र है। उसे आप ले आए तो हम लोग उसे विमोचित कर देंगे। गार्गी तिवारी ने अपने घर गई और अपने घर के लाकर में रखें 2 सोने का सेट, सोने का ब्रेसलेट, गले का चैन, बच्चों के 2 छोटे चैन, सोने का लाकेट, 3 जोड़ी सोने की चूड़ी 6 नग, 1 सोने का जेन्टस अंगुठी, 5 नग सोने का लेडिस अंगुठी, 2 जोडी बाली सोने का, 2 सोने का सिक्का, चांदी का 2 नग करधन, 1 जोडी मोटा वाला पायल ,4 चांदी का सिक्का, चांदी का सिंदुर डिब्बी 1 नग, बचकानी पायल 2 जोडी, चाबी रिंग 1 नग, एक चांदी का राजस्थानी सिक्का को थैला में रखकर यूनियन बैंक के सामने ट्रांसफार्मर के पास करीबन 30 मिनट में पहुची। तो गार्गी तिवारी के जेवर का थैला वे दोनों लडके ले लिए और बोले कि अपनी मुट्ठी बांधकर 50 कदम आगे जाईये और मुट्ठी खोलकर देखेंगे तो हाथ में माता जी दिखेंगे बोले। गार्गी तिवारी ने वैसा ही किया परंतु प्रार्थिया के हाथ में कुछ नहीं दिखा तो वापस आई वे दोनो लड़के नहीं थे। दोनों अज्ञात लडके प्रार्थिया के सोने व चांदी के थैले में रखे जेवर कीमत करीब 5 लाख रूपए को छल पूर्वक ठगी कर लेकर भाग गए। जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 51/21 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया।

ठगी व चोरी की उक्त घटनाओं को पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने गंभीरता लिया और टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

टीम ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों की मदद से जाानकारी हासिल की। आरोपी बड़े ही शातिर किस्म के थे जो स्वयं को बचाने बार-बार अपना स्थान परिवर्तित कर रहे थे। जिस पर टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए घेराबंदी कर अयुब हसन को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं।


टीम ने गिरफ्तार आरोपी अयुब हसन से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने गिरोह के फरार साथियों के साथ मिलकर उक्त दोनों घटनाओं को कारित करने के अलावा देश भर में घुम - घुम कर इस प्रकार की ठगी की अन्य घटनाओं को भी कारित करना बताया गया। घटनाओं में शामिल फरार आरोपी रफाकत, परवेज और इस्लाम की पतासाजी कर उक्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पेन्ड्रा एवं बिलासपुर में भी इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।


 


Share

Leave a Reply