बड़ी खबर रायपुर : तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से मासूम की मौत, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | तेज रफ्तार हाईवा ने 3 साल के मासूम को रौंद दिया। जिसके चलते घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भण्डारपुरी खरोरा निवासी छत्रपाल यदु 35 वर्ष पिता जगदीश यदु ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 23 फरवरी को दोपहर 3.45 बजे ग्राम भण्डारपुरी में रेत लेकर जा रही तेज रफ्तार हाईवा क्रमांक सीजी 04 एलयू 1317 का चालक ने प्रार्थी के भांजी योगिता यदु 3 वर्ष को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




