बड़ी खबर रायपुर: पण्डरी बस स्टैण्ड के पास अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 3 किलों सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त
रायपुर: राजधानी के पण्डरी बस स्टैण्ड में पुलिस ने एक अंतर्राज्ययीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलों सौ ग्राम गांजा व मोबाइल जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र नगर पुलिस को शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब सूचना मिली थी, कि पण्डरी बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है जो कहीं जाने की फि राक में बस का इंतजार कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम चंद्रशेखर दीगल निवासी कंधामाल उडीसा का होना बताया। उसके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं 1 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 25,000 रूपए जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 141/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।




