बड़ी खबर रायपुर: सीआरपीएफ जवान से लाखों रुपये की ऑनलाईन ठगी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। मोबाईल नंबर ब्लॉक होने का झांसा देकर 10 रुपये का रिचार्ज कराने के बहाने ओटीपी नंबर पुछकर सीआरपीएफ जवान के खाते से 6 लाख 15 हजार रुपये ऑनलाईन निकाल लेने की रिपोर्ट मंदिरहसौद थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कैम्प 65 बीएन तुलसी बाराडेरा मंदिरहसौद निवासी रामचंद यादव 42 वर्ष पिता तेजई यादव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 16 मार्च को प्रार्थी के मोबाईल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाईल नंबर 83469-78121 के धारक ने कॉल करके मोबाईल नंबर पर 10 रुपये का रिचार्ज करना पड़ेगा नही तो नंबर ब्लॉक हो जाने की बात कहकर ओटीपी नंबर पुछकर 4 बार में 6 लाख 15 हजार 153 रुपये खाते से निकाल लिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच में जुटी है।




