बड़ी खबर रायपुर: चाकू टिकाकर बाईक सवार से मोबाईल व नगदी की लूट,दो अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। मोटरसाइकिल सवार से चाकू टिकाकर मोबाईल व नगदी रुपये लूट लेने की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज करायी गई हे। मिली जानकारी के अनुसार महात्मागांधी नगर अमलीडीह निवासी प्रकाश कुमार साहू 22 वर्ष पिता टीमरराम साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 26 मई को शाम 05 बजे बाईक से जा रहा था तभी अमलीडीह फल मार्केट के पीछे अज्ञात 02 लोगों ने उसे रोककर चाकू की टिकाकर पैसा मांगे नही है कहने पर मारपीट कर जेब में रखा 2000 रुपये नगद एवं वीवो कंपनी का मोबाईल लूटकर अपनी मोटरसाइकिल से भाग गए। घटना के बाद पीडि़त काफी डर गया था,जब इसकी जानकारी अपने पिता को दी उसके बाद 27 मई को शाम 6.30 बजे थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




