बड़ी खबर रायपुर: कंपनी में हेराफेरी कर अधिकारियों ने हड़प लिये करोड़ों रुपये, दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। फिनोलेक्स केबल कंपनी के दो अधिकारियों द्वारा कंपनी के स्टाक में गड़बड़ी कर करोड़ों का हेराफेरी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी के डीजीएम अरिंदम मजूमदार और सीनियर कमर्शियल ऑफिसर पी.शिवकुमार ने कंपनी का 7 करोड़ 22 लाख 45 हजार 651 रुपये हड़प लिया। कंपनी प्रबंधन द्वारा मामले की शिकायत देवेन्द्र नगर थाना में दर्ज कराई गई है।
पढ़ें : बड़ी खबर: नाबालिग प्रेमिका को युवक ने खिलाया गर्भपात की दवा, दवा खाने के बाद हुई नाबालिग की मौत
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 408 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है। फि नोलेक्स केबल्स के टेरिटरी हेड सेल्स सचिन त्रिवेदी द्वारा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार। कंपनी के रमेश लालवानी, विनीत वेलांकर और विकास महाजन के द्वारा रायपुर आफि स में औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें ये पता चला कि 1 अप्रैल 2017 से 2 अगस्त 2019 के मध्य अरिन्दम मजुमदार एवं पी.शिवकुमार के द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मैन्यूवल लोकल चालान बनाकर बिना इनवाइस के करोडों रूपयों के सामानों को बेइमानीपूर्वक सामानों बिना बिल के बेच दिया और उससे प्राप्त राशि को कंपंनी के खाता में जमा न करवाकर बेईमानीपूर्वक हड़प लिया।
मामले में देवेंद्र नगर थाना प्रभारी राजेश देवदास का कहना है कि कंपनी की ओर से एक शिकायत आयी है। दो कर्मचारियों ने करोड़ो का गबन किया है। धारा 408 के तहत दोनो के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही दोनो की गिरफ्तारी की जाएगी।




