बड़ी खबर रायपुर: गांजा तस्करी करते एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा व मोटरसाइकिल जब्त
रायपुर। महासमुंद पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर गांजा तस्करी करते पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 किलों ग्राम गांजा व एक मोबाईल फोन तथा नगदी रुपये जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली की एक व्यक्ति काले रंग की होण्डा साईन मोटरसाइकिल में उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने एनएच 353 पिथौरा चौक बागबाहरा में गुरुवार को शाम 4 बजे नाकाबंदी कर मुखबीर के द्वारा बताए हुलिये के अनुसार सामने से आ रहे बाईक सवार को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की बोरी में बंधा हुआ 4 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी तौल कराने पर उसका वजन 10 किलों ग्राम अनुमानित कीमत 01 लाख रुपये तथा आरोपी के पास से एक नग सैमसंग कंपनी मोबाईल अनुमानित कीमत 5000 रुपये एवं होण्डा साईन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बीक्यु 4599 अनुमानित कीमत 30 हजार व 400 रुपये नगदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम रवि कुमार साहू 39 वर्ष पिता पिताम्बर लाल साहू निवासी ग्राम कुमली थाना रानीतराई जिला दुर्ग बतायी है। आरोपी के के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर हिरासत में लिया गया है।




