बड़ी खबर रायपुर: प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त
रायपुर। नशीला कफ सिरप के साथ पुलिस ने युवक गिरफ्तार कर उसके पास से 80 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च को मुखबीर की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने शैलेन्द्रनगर स्थित किराये के माकान से रात 09 बजे एक युवक को रेड की कार्रवाही कर प्रतिबंधित कफ सिरप 80 शीशी प्रत्येक 100 एमएल अनुमानित कीमत 9 हजार 600 रुपये को जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम अजय दखवानी 29 वर्ष पिता धरमदास दखवानी निवासी श्रीजी कचनार कालोनी अमलीडीह बताया है। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 21 सी के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर किया गया है।




