बड़ी खबर रायपुर: सड़क पर खड़ी ट्रक से जा टकराई बाइक, हादसे में एक की मौत दो घायल
रायपुर। बिना संकेतक लगाए बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से बाईक सवार टकराया गया। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। मामले की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 1 जून को रात 12.30 बजे गोगांव गुढिय़ारी निवासी भूपेश अपने दो साथियों के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से रायपुर से खरोरा जा रहा था तभी तर्रा मोड बजरंगबली मंदिर के पास जरौद -खरोरा मार्ग पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 9159 सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी जिसके न तो इंडिगेटर जल रहा था और न ही कोई संकेतक लगाया गया था।
जिसके चलते पल्सर सवार भूपेश कौशल 27 वर्ष पिता रामचरण कौशल टकरा गया। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई तथा बाईक के पीछे बैठे गोविन्द काठले एवं राजा को चोट लगने पर उन्हें उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक बीच सड़क पर ट्रक खड़ी करना तथा बिना संकेतक व एंडिकेटर जलाए जाने की वजह से हादसा होने पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 283,304 ए,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




