बड़ी खबर रायपुर: अवैध शराब बेचते एक महिला व दो पुरुष गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी अंग्रेजी शराब तथा नगदी जब्त
रायपुर। अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार उनके पास से 123 पौव्वा देशी मशाला शराब एवं बिक्री की रकम जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार खरोरा थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग मुखबीर की सूचना पर 16 मार्च को शाम 6.30 बजे राजू पान ठेला के पीछे अवैध शराब बेचते पाए जाने पर राजू मानिकपुरी 29 वर्ष पिता जगमोहन मानिकपुरी निवासी नवागांव खरोरा अपने ठेला के पीछे एक बोरी में रखकर अवैध शराब बेचते पाया गया। मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ शराब बेचते पाए जाने पर उसके पास से शराब बिक्री की रकम 1 हजार रुपये एवं बोरी में रखे 105 पौव्वा देशी मशाला अवैध शराब कीमत 10450 रुपये जब्त की गई है। इसी तरह ग्राम कनकी में 16 मार्च को शाम मंगलवार की शाम को अवैध शराब बेचने की सूचना पर खरोरा रोड के किनारे एक बोरी में 18 पौव्वा देशी मशाला अवैध शराब जब्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम हिरा लाल 29 वर्ष पिता बलदाउ वर्मा निवासी ग्राम कनकी थाना खरोरा बताया है। तथा विधानसभा थाना क्षेत्र में गेट नंबर 02 मुन्ना ढाबा के पास ठेला में अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने 16 मार्च को दोपहर 2.30 बजे मौके पर पहुंचकर निर्मला मोहबिया 52 वषग् पति स्व.माखनलाल मोहबिया निवासी ब्लॉक 01 अटल आवास कबीरनगर अपने पान ठेला में अवैध शराब बेचते पाए जाने पर उसके पास से नगदी 3 सौ रुपये एवं 44 पौव्वा अंग्रेजी गोवा व सेंचुरी अवैध शराब कीमत 6300 रुपये जब्त की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब बेचने के जुर्म में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।




