बड़ी खबर रायपुर: पूर्व विवाद का बदला लेने बिहार से लाया था पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर: राजधानी में पूर्व विवाद का बदला लेने बिहार से पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस लाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, विक्की उर्फ विकास चौधरी 22 वर्ष का मंदिर हसौद इलाके में ढाबा है। आरोपी के ढाबा पर पिछले लंबे समय से कोई युवक कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। इसी विवाद को लेकर 6 दिन पहले मौदहापारा इलाके में उसकी लड़ाई हुई थी, जिसमें विक्की मार खा गया था। इसी विवाद का बदला लेने आरोपी बिहार के औरंगाबाद से 34 हजार रुपए में पिस्टल और 8 नग कारतूस खरीदकर रायपुर पहुंचा था। आरोपी विक्की उर्फ विकास का इरादा युवक की गोली मारकर हत्या करने का था, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट समेत कई मामलों के प्रकरण दर्ज है।




