बड़ी खबर रायपुर: कंपनी के पास से चोरी हुए माल सहित ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी अब भी फरार
रायपुर। राजधानी में कंपनी के पास खड़ी ट्रक व लोड माल लेकर चोर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। लेकिन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैलाशनगर बीरगांव उरला रायपुर निवासी रंजन कुमार सिंह 30 वर्ष पिता अरुण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की ट्रक में लोड माल को कोई 1 दिसंबर को 9.30 बजे अविनाश रोलिंगमिल रावाभाठा खमतराई में खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए 9406 वाहन में लोड माल 19 टन 830 किलों ग्राम इंगार्ड लोहा कीमत 14 लाख रुपयें को ट्रक सहित चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर कंपनी के आस-पास लगे सीसी कैमरा की जांच कर चोर की पतासाजी में जुटी और गुरुवार दोपहर पुलिस ने विधानसभा रोड़ से बरामद किया है। लेकिन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।




