बड़ी खबर रायपुर: दूसरे की जमीन का फर्जी कागजात तैयार कर अपना बताकर बेच दिया,चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर: फर्जी कागजात बनाकर दूसरे की जमीन को अपना बताकर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार लोगों के खिलाफ खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवपुरी टिकरापारा रायपुर निवासी राजेश गिडवानी 53 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पाटीदार भवन गली के पीछे साईड गली में प्रार्थी का एसएसडी प्लाईवुड के नाम से फैक्ट्री हैं। तथा उसके फैक्ट्री के सामने करीबन 22000 वर्गफुट खाली जमीन हैं। इस जमीन को बेचना है कहकर विजय सिसोदिया नामक व्यक्ति उसके पास 05-06 वर्षो से आकर संपर्क कर रहा था। आरोपी से पूछने पर की उक्त जमीन किसका है तब उसने एक व्यक्ति को किसान बताकर मिलाया। व कागजात देखने के बाद 20 मार्च 2021 को कृष्णा काम्पलेक्स कोर्ट के सामने प्रार्थी के दोस्त के ऑफिस में तीनों किसान को लेकर आये व 700 रुपये वर्गफीट में जमीन का सौदा विजय सिसोदिया व राजीव दत्ता से हुआ। जिसके बाद बतौर ब्याना 5 लाख रुपये नगद किसान झाडू राम को वह दिया।
इसके अलावा उन्हें अलग-अलग तीन चेक 15 लाख रुपये का दिया। तथा 11 अगस्त को कृष्णा कामप्लेक्स मे विजय व राजीव दत्ता और राजकुमार तीनो किसान को लेकर फिर आये जहां पर उक्त सौदा के संबध में 05 लाख नगद किसान पुन्नु को देने कहा तब वह 5 लाख रुपये नगद और दे दिया। उक्त जमीन के संबध में आधार कार्ड में तीनो किसानो के जन्मतिथि व माह एक ही लिखा होना देख प्रार्थी को संदेह हुआ। जिसके बाद उसे किसान कोन्दा के माध्यम से पता चला कि उक्त जमीन का भूमि स्वामी कोई और हैं।
आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड व दस्तावेज विजय सिसोदिया, राजीव दत्ता तथा किसान झाडूराम, तथा पुन्नु केंवट द्वारा पुनऊ बनकर व अन्य के द्वारा मिलीभगत कर फ र्जी दस्तावेज तैयार कर सौदा कर कुल 25,00,000/- रूपये ठगी कर लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत धोखााधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




