बड़ी खबर रायपुर: राजनीतिक पकड़ बताकर दिया नौकरी लगाने का झांसा, दो लोगों से लाखों की ठगी
रायपुर। राजनीतिक पकड़ बताकर आईटीआई विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 17 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर लेने की रिपोर्ट पर खमतराई थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध की है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमोरा जांजगीर चांपा निवासी पुष्पेन्द्र तिवारी 27 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी सिविल सर्विस का कोचिंग कर रहा है। प्रार्थी के सर मंशाराम पाटले ने बताया कि नीरजलाल,कुलदीप सिंह ठाकुर,जुनैद खान एवं सागर बिसाई अच्छी राजनीतिक पकड़ तथा पैसा लेकर वे नौकरी लगवाते है। जिसपर उनसे संपर्क करने पर सितंबर 2019 में आरोपियों ने पैसा लेकर भनपुरी चौक बलाया व उनसे आईटीआई विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर पुष्पेन्द्र तिवारी से 5 लाख 70 हजार रुपये नगदी एवं चेक तथा मंशाराम पाटले अपने परिवा के सदस्यों की नौकरी लगाने 12 लाख रुपये किस्तों में नगदी एवं चेक से दिया। इस तरह से कुल 17 लाख 70 हजार रुपये लेकर 16 अगस्त 2021 तक आरोपियों ने न तो नौकरी लगाया व न ही पैसा लौटाया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने नीरजलाल,कुलदीप सिंह ठाकुर,जुनैद खान एवं सागर बिसाई के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।




