बड़ी खबर रायपुर: साइकिल सवार युवक को चाकू मारकर नगदी व मोबाईल की लूट, तीन युवकोंं के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। चाकू मारकर एक नग मोबाईल तथा नगदी रुपये लूट लेने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार गोंदवारा खमतराई निवासी नसीम अंसारी 21 ज्ञासुद्दीन अंसारी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी सायकल से अपने मामा के यहां जा रहा था। तभी पैदल जा रहे निर्मल महानंद 19 वर्ष पिता अजय महानंद एवं अन्नू सोनी,सिवोन छुरा ने दुर्गा पेट्रोलपंप के पहले गोंदवारा में 15 जुलाई को रात 10.30 बजे चाकू मारकर 300 रुपये नगदी तथा वीवो कंपनी का मोबाईल लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




