बड़ी खबर रायपुर: स्टील कारोबारी से लाखों की ठगी,धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्टील कारोबारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सरस्वती थाने में मारुती लाइफ स्टाइल कंपनी के मालिक रोहित मित्तल ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
रोहित ने शिकायत में बताया कि गुढिय़ारी में उनकी पत्नी इकु मित्तल के नाम से अलग फ र्म है। दोनों फ र्म के माध्यम से लोहे के सरिया और अन्य लोहे के सामान की खरीदी-बिक्री का काम चलता है। रोहित मित्तल ने बताया कि मनोज गुप्ता और मनीष गुप्ता उत्तरप्रदेश के चौरी बाजार भदोही निवासी ने झूठे आश्वासन देकर अलग-अलग साइज सरिया ऑर्डर देकर 1 करोड़ 89 लाख 420रुपये का माल मंगवाया था। आरोपियों ने आधा रकम चुकाने के बाद शेष रकम 38 लाख 50 हजार 232 रुपये नहीं चुकाए हैं। कई बार बोलने के बाद भी पैसे नहीं दिये व फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद रोहित ने थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। आजाद चौक थाना सीएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि स्टील कारोबारी रोहित मित्तल ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी मनोज गुप्ता एवं मनीष गुप्ता ने एजेंट प्रवीण कुमार डे के माध्यम से सरिया मंगाकर 38 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में थाना आमानाका में भी 11 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है। आरोपी कई लोहा कारोबारियों को अपने झांसे में लेकर करोड़ों का चूना लगा चुके हैं। आरोपियों की पतासाजी के लिए जल्द ही पुलिस की एक टीम रवाना की जाएगी।




