CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: कोरोना नियमों का पालन नहीँ करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई- कलेक्टर भारतीदासन

बड़ी खबर रायपुर: कोरोना नियमों का पालन नहीँ करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई- कलेक्टर भारतीदासन
Share

रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट  सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कोरोना परीक्षण में तेजी लाने के निर्देंश दिए है। उन्होंने कहा हैं कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए यह जरूरी हैं कि कोरोना प्रभावित लोंगो के कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूर्व सावधानी और प्रभावी रूप से किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। जरूरत पडऩे पर जानकारी छुपाने वाले लोगों के विरूद्ध एफ आई आर भी किया जाए। 


कलेक्टर ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र में नियमित रूप से सेनेटाइजेशन करने को कहा है तथा शासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिकों से अपील की हैं कि वे कोरोना नियंत्रण के लिए निर्धारित सामाजिक आचरण और कोरोना संबंधी नियमों का पालन स्वयं करें और दूसरों को भी कराये। इन नियमों का पालन नहीें करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किया जायेगी। 

कलेक्टर ने आगामी गर्मी के दिनों को ध्यान में रखकर जिले में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हैण्डपंपों का मरम्मत करने के निर्देंश दिए हैं। शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को अब उनके घर तक पानी पहुंचाया जाना है। जल स्त्रोतों को ध्यान में रखकर उन्होंने जल विहीन क्षेत्रों में सामूहिक रूप से पानी उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूल परिसरों में मार्च माह तक ट्यूबवेल की समुचित व्यवस्था करने को भी कहा। 

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देेंशित किया कि गर्मी के दिनों में फैलने वाले संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए पूर्व से ही पर्याप्त तैयारी कर लिया जाए। ऐसे जगहों पर पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता रखें। स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करें। संक्रमण की संभावना वाले क्षेत्र में पानी की जांच अभी से प्रारंभ करें। उन्होंने रायपुर जिले में खुलने वाले स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के प्रगति की समीक्षा की और इनमें कराये जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देेंश दिए।


Share

Leave a Reply