बड़ी खबर रायपुर: फांसी के फंदे में लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच
रायपुर। नवा रायपुर स्थित निमोरा में फांसी के फंदे पर एक युवक की लाश लटकी मिली है। नवा रायपुर स्थित निमोरा रोड़ पर लाश मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पूरा मामला खमतराई थाना इलाके का है। खमतराई पुलिस ने बताया कि निमोरा रोड पर पेड़ में फांसी पर लटके एक व्यक्ति का शव मिला है। शव को नीचे उतारा जा रहा है। मृतक की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।




