CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: नव निर्माण अस्पताल में बिजली फिटिंग करते समय कर्मचारी आया करंट की चपेट में, इलाज के दौरान मौत

बड़ी खबर रायपुर: नव निर्माण अस्पताल में बिजली फिटिंग करते समय कर्मचारी आया करंट की चपेट में, इलाज के दौरान मौत
Share

रायपुर: राजधानी के डगनिया स्थित एक अस्पताल में बिजली ?फिटिंग का काम करने के दौरान एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के ?लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन एवं ठेकेदार के खिलाफ 304 ए के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार सुरेश साहू पिता हेतराम साहू 46 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 3 म नं स्2ष्ठ/43 झुलेलाल प्रोविजन स्टोर्स के पास थाना पुरानी बस्ती निवासी के द्वारा नगर में नव निमार्णाधीन वासुदेव हास्पीटल में बिजली फिटींग का कार्य कराया जा रहा था,बिजली फिटिंग के दौरान 12 जून 2021 को घनश्याम गौतम 24 वर्ष पिताल लखन लाल गौतम निवासी ग्राम झीट अम्लेश्वर निवासी करंट की चपेट में आ गया,जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत हो जाने पर ठेकेदार अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर मृतक के पिता को फोन से सूचित कर ग्राम झिट पहूंचाने बाद बिना पुलिस को सूचना दिये एवं बिना पोस्टमार्डम के अंतिम संस्कार करा दिया गया।


मृतक के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस में की जिसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में पाया कि ठेकेदार सुरेश साहू के पास तार मिस्त्री का लायसेंस और न ही विद्युत कार्य करने का लायसेंस है,एवं ना ही उसके साथ काम करने वाले अन्य इलेक्ट्रीशियन के पास भी विद्युत संबंधी कार्य करने का लायसेंस नही है,इसके बावजूद विद्युत नियमो का उल्लंघन कर श्रीमती वंदना अग्रवाल स्वामिनी हास्पीटल डंगनिया रायपुर के द्वारा उसे बिजली फिटिंग का काम दिया गया। घनश्याम से लापरवाही पूर्वक काम कराने की वजह से यह हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने डॉक्टर वंदना अग्रवाल व ठेकेदार सुरेश के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



Share

Leave a Reply