CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: दोस्त ही निकला डॉक्टर का कातिल, शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

   बड़ी खबर रायपुर: दोस्त ही निकला डॉक्टर का कातिल, शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
Share

रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में गुरुनानक चौक स्थित होटल संदीप में डॉ. जितेंद्र विश्वकर्मा की मौत के मामले बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल उसके दोस्त ने ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।  

डॉक्टर जितेन्द्र विश्वकर्मा 34 वर्ष मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के महरोई गांव निवासी था। शार्ट पीएम रिपोर्ट में मामले का पर्दाफाश हुआ है कि डाक्टर की मौत दम घुटने से हुई थी। वहीं उसके शरीर में फैक्चर भी है। पुलिस ने आरोपी अजय निषाद को पकड़ लिया है। वहीं मामले में पूछताछ अभी जारी है।  आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। अपना बयान पहले दिन से बदल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर का अवैध संबंध आरोपी अजय निषाद के दोस्त से था। इस बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। अजय निषाद ने डॉक्टर को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया। इसके बाद वह उमरिया से रायपुर यह कहकर लाया कि उसकी शादी के लिए कपड़े खरीदने हैं। शुक्रवार को संदीप होटल दोनों रुके। अजय ने पहले डॉ. जितेंद्र को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद वह बहस करने लगा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। अजय ने जितेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद जितेंद्र के शव को पंखे पर लटकाकर बाहर आ गया। इसके बाद 15 मिनट के लिए नीचे आया और प्लानिंग के तहत उपर गया। होटल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस के आने के पहले ही पंखे से जितेंद्र के बॉडी को उतार लिया।


Share

Leave a Reply