बड़ी खबर रायपुर: एटीएम मशीन का शटर तोड़कर 2 लाख 20 हजार रुपये की चोरी
रायपुर। एटीएम मशीन का शटर तोड़कर 2 लाख 20 हजार रुपये की करने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार अम्लेश्वर दुर्ग निवासी रुपेन्द्र कुमार साहू 31वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी टीएसआई प्राईवेट कंपनी रायपुर में जिला कार्यपालक मशीनरी के पद पर कार्यरत है। कंपनी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम मशीन कई स्थानों पर लगाया गया है। जिसमें एक एटीएम मशीन खमतराई ओव्हरब्रिज में लगा हुआ है। 17 जुलाई को दोपहर 3 बजे के करीब एटीएम मशीन में कैश डालने गए दीप ठाकुर खमतराई ओव्हरब्रिज गया था। तब पता चला कि एटीएम मशीन का शटर तोड़कर मशीन से 2 लाख 20 हजार रुपये अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। एटीएम मशीन में लगा सीसीटीव्ही कैमरा का एंगल भी घुमा दिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




