बड़ी खबर रायपुर: पूर्व विवाद के चलते तीन दोस्तों में हुई चाकू-बाजी,एक की मौत एक गंभीर
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके के मलसाय तालाब के पास मंगलवार दोपहर हुई चाकूबाजी की घटना में चेतन साहू नामक युवक की मौत हो गई है। चाकूबाजी की उक्त घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है जिनको इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुरानी बस्ती के उक्त मामले में तीनों दोस्तों में आपसी रंजिश के कारण चाकूबाजी की घटना हुई है। घायलों का नाम रसिक सोनी एवं यशवंत जायसवाल है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विवाद को लेकर 03 दोस्तों के बीच गांजा की खरीदी बिक्री को लेकर जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद तीनों के बीच मारपीट व चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।




