बड़ी खबर रायपुर: 25 टन पाइलेट आयरन के साथ ट्रक चोरी, मामला दर्ज
रायपुर। स्पंज आयरन से लोड ट्रक को किसी ने चोरी कर ले गया। घटना की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर रायपुर निवासी समर बहादुर 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ट्रक चालक है 08 जनवरी को शाम 7 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 0399 में गाडा एनर्जी एफ मिनरल लिमिटेड सिलतरा से 25 टन पाइलेट आयरन(स्पंज आयरन)कीमत करीब 08 लाख रुपये को बालाजी स्ट्रेक्टचर इंडिया लिमिटेड टाटीबंध में रात्रि करीबन 11 बजे ट्रक को बालाजी स्टे्रक्चर के सामने खड़ी कर माल को अनलोड करने के लिये बिल्टी गेट सिक्योरिटी गार्ड को देने पर कार्यालय बंदर हो जाने की वजह दूसरे दिन खाली होने की बात कहने पर ट्रक को वही बाजू में खड़ी कर रिस्तेदार योगेश शुक्ला के ट्रक के केबिन में सो गया। जब सुबह उठा तब गंतव्य स्थान खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 0399 माल सहित कुल कीममत करीब 17 लाख रुपये गायब था। इसकी जानकारी ट्रक मालिक पूनम सिंह पति जंग बहादुर को दिया। घटना के बाद प्रार्थी ट्रक मालिक व अपने रिस्तेदार के साथ मिलकर आस-पास तलाश किये नही मिलने पर घटना की रिपोर्ट 10 जनवरी को थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।




