CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: चंडीगढ़ का शराब छत्तीसगढ़ में बेचते दो पकड़ाए

 बड़ी खबर रायपुर: चंडीगढ़ का शराब छत्तीसगढ़ में बेचते दो पकड़ाए
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने चंडीगढ़ के शराब के साथ कोचिये को पकड़ा है। आरोप कोचिया अपने साथी के साथ नवा रायपुर के राखी में अंग्रेजी शराब बेच रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी इकराम खान के घर के पैरावट में छिपाकर रखे 10 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त भी किया है।

राखी पुलिस ने बताया आरोपी इकराम खान के कब्जे से 10 पेटी 31 पौवा अंग्रेजी शराब और आरोपी राजेन्द्र सिंह के कब्जे से 02 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 12 पेटी 31 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त किया है। जप्त शराब की कीमत 72,840 रूपये बताई जा रही है। आरोपी इकराम खान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर जप्त किया है।

राखी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति मोटर साइकिल में शराब का कार्टून रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते देख घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम इकराम खान निवासी ग्राम पचेड़ा अभनपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों ने इकराम खान से शराब के संबंध में कड़ाई से पूछताछ भी की, जिस पर पर उसने शराब को राजिम निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ दद्दू ठाकुर से लाया जाना बताया और अपने घर के पैरावट में 10 पेटी अंग्रेजी शराब को छिपाकर रखना भी बताया। टीम ने इकराम खान की निशानदेही पर 10 पेटी 31 पौवा अंग्रेजी शराब एवं मोटर साइकिल जप्त करने के साथ ही राजिम निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ दद्दू ठाकुर की पतासाजी कर पकड़कर उसकी निशानदेही पर 02 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 12 पेटी 31 पौवा अंग्रेजी शराब जुमला कीमती 72,840/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 65/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही है।


Share

Leave a Reply