CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: शराब पीने से मना करने पर 2 पक्षों में जमकर हुई मारपीट, लाठी-डंडे से पीटा, चाकू से किया वार, गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: शराब पीने से मना करने पर 2 पक्षों में जमकर हुई मारपीट, लाठी-डंडे से पीटा, चाकू से किया वार, गिरफ्तार
Share

रामकुंड क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर दो युवकों से मारपीट करने वाले पांच आरोपियों तथा तीन विधि द्वारा संघर्षरत बालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार रविवार रात शराब पीने से मना करने पर आरोपी गणों द्वारा दो युवकों निशांत यादव व प्रशांत यादव से की हाथ मुक्के मारपीट और धारदार वस्तु से किया था घायल पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में तत्काल दर्ज किया गया था अपराध  त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने किया प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने किया बरामद, सभी अपराधियों के विरुद्ध की जा रही है विधि सम्मत कार्यवाही


रायपुर के थाना आजाद चौक के रामकुंड क्षेत्र में रविवार रात्रि योगेश यादव निवासी रामकुंड द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसके पुत्र प्रशांत यादव एवं निशांत यादव के साथ रामकुंड व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले पालू एवं बलराम तथा अन्य लोगों द्वारा हाथ मुक्के से गंभीर मारपीट की गई और उन्हें घायल कर दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके दोनों पुत्रों के द्वारा आरोपियों को शराब पीने से एवं गाली गलौज करने से मना किया गया जिस पर आरोपी गणों उनके पुत्रो से मारपीट करते हुए उसके पुत्र प्रशांत एवं निशांत यादव को चोटें पहुंचाई गई जिन्हें की गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित की सूचना पर तत्काल आजाद चौक थाने में अपराध क्रमांक 232/21 धारा 307, 294, 506बी, 323, 147, 148, 149 भा. द. वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा तत्काल प्रकरण के नामजद आरोपियों पालू एवं बलराम को गिरफ्तार किया गया तथा उन दोनों से विस्तृत पूछताछ की गई तथा घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे व अन्य साक्ष्यों से घटना में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया गया जिन्हें की लगातार कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में पीड़ितों को मारने के लिए प्रयोग किए गए चाकू डंडा व स्टंप को भी जब्त किया गया है।

प्रकरण में कुल 5 आरोपियों तथा तीन विधि द्वारा संघर्षरत बालकों की गिरफ्तारी की गई है जिनके विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी गणों के नाम

1. 3 विधि द्वारा संघर्षरत बालक

2. सत्यम नेताम उर्फ़ बालू पिता केशव नेताम उम्र 23 साल बता रामकुंड उछला तालाब थाना आजाद चौक रायपुर

3. सुनील कुमार निषाद पिता मनोहर निषाद उम्र 25 साल पता रामकुंड साईं मंदिर के पास थाना आजाद चौक

4. नितेश धीवर पिता बीरबल धीवर उम्र 19 साल पता रामकुंड पोद्दार तालाब थाना आजाद चौक

5. सनी चौधरी पिता रमेश चौधरी उम्र 23 साल पता रामकुंड महेश भवन के पीछे थाना आजाद चौक

6. बलराम धीवर पिता पूनउ राम धीवर उम्र 37 साल पता वंदना ऑटो के पीछे रामकुंड थाना आजाद चौक



Share

Leave a Reply