CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: शराब भट्ठी की नगदी 20 से 25 लाख रुपये लेकर दो अज्ञात फरार

 बड़ी खबर रायपुर: शराब भट्ठी की नगदी 20 से 25 लाख रुपये लेकर दो अज्ञात फरार
Share

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्र का शराब भट्ठी की नगदी रकम करीब 20 से 25 लाख रुपये सीएमएस शाखा से चोरी कर 02 अज्ञात लोग फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट भाटापारा थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रियदर्शनी नगर रायपुर निवासी नदीम खान 47 वर्ष पिता पीडी खान ने भाटापारा थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि सीएमएस इनफो सिस्टमस लिमिटेड छत्तीसगढ़ का हेड है। महारानी चौक भाटापारा क्षेत्र के शराब भठ्ठी का बिक्री नगदी रकम कलेक्शन काम के लिए लोचन सोनवानी , हेमंत यदु, अश्वनी ध्रुव और वाहन चालक के लिए रमेश ध्रुव, वाहन में सुरक्षा के लिए राकेश देवागंन रात्रि में सीएमएस शाखा भाटापारा के सुरक्षा के लिए शेष नारायण मिश्रा को रखा गया था। बलौदाबाजार क्षेत्र के शराब भठ्ठी का बिक्री नगदी रकम कलेक्शन काम के लिए विनेश कुमार रजक, महेन्द्र निर्मलकर, वरूण कुमार साहू , कुंवर सिंह यदु और वाहन चालक ओमप्रकाश यदु, कैलास खांडे व  सुरक्षा के लिए निलेश रात्रे , खेम साय साहू को रखा गया है ।

कलेक्शन के बाद शराब बिक्री रकम को सीएमएस शाखा भाटापारा में रखा जाता है । दिनांक 03/05/2021 को रात में करीब 8/15 बजे प्रार्थी अनुराग शर्मा के माध्यम से सूचना मिली कि सीएमएस शाखा भाटापारा में चोरी हुआ है चेक करने के लिए दिनांक 04/05/2021 को लगभग 12 बजे शाखा बिलासपुर के मुकेश , चंद्रशेखर , अनिल, अवधेश शर्मा भाटापारा गये थे वंहा से 10 बैग शराब भठ्ठी के बिक्री रकम को लेकर कर्मचारी व गार्ड सहित सीएमएस रायपुर में लेकर आये थे लोचन सोनवानी और अश्वनी ध्रुव के द्वारा बताया कि भाटापारा क्षेत्र के शराब भठ्ठी कलेक्शन के रूपये भरा एक सीलबंद बैग (पर्ची सहित )का चोरी हुआ है विनेश और वरूण के द्वारा बताया कि बलौदाबाजार क्षेत्र के शराब भठ्ठी का रूपये से भरा एक सीलबंद बैग (पर्ची सहित) चोरी हुआ है।

सीसी टीवी फुटेज चेक करने पर दिनांक 03/05/2021 को दोपहर 12/00 बजे से रात 08/00 बजे के बीच किसी अज्ञात दो लोग के द्वारा ताला खोलकर अंदर प्रवेश कर रूपये भरे बैग को चेक करते सीसी कैमरा में नजर आ रहे है। बैग में अनुमानित रकम 20-25 लाख रूपया भरा था जिसे सीएमएस शाखा भाटापारा से चोरी कर ले गये है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच में जुटी है। 


Share

Leave a Reply