बड़ी खबर रायपुर : घरेलू विवाद पर पत्नी के साथ मारपीट ,पति के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। पत्नी के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार हाऊसिंग बोर्ड कालोनी कचना खम्हारडीह निवासी अनीता गाड़ा 26 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का पति शंकर गाड़ा 35 वर्ष 25 अप्रैल को रात 09 बजे घरेलू विवाद पर गाली-गलौच कर हाथ मुक्का एवं डंडे से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506 बी 323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




