बड़ी खबर रायपुर: पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर कर दिया घायल,मामला दर्ज
रायपुर: रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र में शराबी ने देर से खाना बनाने की बात पर अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक योगेश धीवर पिता डिजेन्द्र धीवर 19 वर्ष निवासी ग्राम मढी ढीमर पारा चौकी सिलयारी थाना धरसींवा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का पिता डिजेन्द्र धीवर 42 वर्ष रोज की तरह सोमवार को रात 07 बजे शराब पीकर घर पहुंचा व खाना देर से बनाने को लेकर अपनी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा धीवर के साथ गाली-गलौच कर कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। ईलाज हेतु तिल्दा ले जाने पर डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।




