बड़ी खबर रायपुर: कंपनी में काम करने के दौरान 45 फीट की उचाई से गिरने से मजदूर की मौत
रायपुर। कंपनी में काम करने के दौरान सीट टूटने की वजह से मजदूर की 45 फीट की ऊचाई से नीचे गिरने पर मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उदय चौधरी 25 वर्ष पिता जगन्नाथ चौधरी निवासी ग्राम सेमरहाड शाहपुर थाना चैनपुर जिला पलामु झारखंड ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी वर्तमान में कंपनी लेबर चटर सिलतरा थाना धरसीवा जिला रायपुर रहकर मजदूरी करता है। 7 मार्च को प्रार्थी के गांव का ननकु चौधरी, राजकुमार घृतलहरे, पुष्पेन्द्र टंडन और अन्य लोग कंपनी में सेड पर चढकर काम कर रहे थे। और राजेश चौधरी सीट फिटींग का काम कर रहा था। तभी सीट अचानक टुट जाने जाने की वजह से राजेश चौधरी करीबन 45 फि ट की उचाई से नीचे जमीन मे पर गिर गया। इसके चलते उसे अंदरूनी गंभीर चोट आने से कपंनी के एंबुलेंस के माध्यम से इलाज कराने हास्पीटल ले जाते समय रास्ते मे मृत्यु हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार कंपनी के एक्युपायर के खिलाफ धारा 304 ए ,287 के तहत अपराध कायम कर लिया है।




