बड़ी खबर रायपुर: युवक की पेट में चाकू मारकर किया घायल, युवक को कराया गया अस्पताल में भर्ती
रायपुर। उधार में दिये रुपये को लेकर विवाद होने पर हत्या की नियत से चाकू मारकर एक प्राणघातक वार करने की वजह से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमनेर अभनपुर निवासी योगेश कुमार कुर्रे 30 वर्ष पिता अलखराम कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 25 मार्च को शाम 7.30 बजे ग्राम आमनेर में सामान लेने किराना दुकान गया था तभी रोशन टण्डन 29 पिता सरजू टण्डन ने उधार में दिये रुपये के बात पर विवाद कर गाली-गलौच कर हत्या करने की नियत से पेट में चाकू मारकर गंभीर रुप सेे घायल कर दिया। पीडि़त को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307,294 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




