CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: बटवारा नही मिलने पर छोटे भाई की कर दी हथौड़ा मारकर हत्या

 बड़ी खबर रायपुर: बटवारा नही मिलने पर छोटे भाई की कर दी हथौड़ा मारकर हत्या
Share

रायपुर। मॉ की मौत के बाद खाते में जमा 70 रुपये में हिस्सा नही हिस्सा नही मिलने पर आरोपी ने कर दी अपने छोटे भाई की हथौड़े से मारकर हत्या कर दिया।  घटना की सुचना पर कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढाबा कुम्हारी निवासी श्रीमती रेशमी यादव 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पीडि़ता के सांस के खाते में जमीन बेचने के बाद 70 हजार रुपये जमा है एवं उसकी सांस का दो वर्ष पूर्व देहान्ह हो गया है। जमा रुपये आपस में बराबर बाटने को लेकर उसके जेठ व पति में कई बार विवाद हो चुका था। पीडि़ता का पति का कहना था कि वह अपनी मॉ का क्रियाक्रम किया जिसमें उसका 50 हजार रुपये खर्च हुए है वह रकम काटने के बाद ही बटवारा हो। 1 जून को इसी बात को लेकर फिर दोनों भाईयों में विवाद हुआ जिसके कुछ देर बात रात 8 बजे जेठ लोकेश यादव 30 वर्ष अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करने लगा। जिसके बाद उसकी जेठानी भागकर बच्चों के साथ उसके कमरे में घूस गई। जिसे बाहर निकालने कहकर आरोपी लोहे का हथौड़ा (घन)  लेकर  कमरे के बाहर आकर गाली-गलौच करने लगा। इस पर खाना खा रहे पीडि़ता का पति रवि यादव ने अपनी भाभी को बाहर निकलने बोला तभी लोहे के हथौड़े से आरोपी ने हत्या करने की नियत से रवि के सिर पर तीन बार प्रहार किया।  इस पर उसका पति लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया व उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302,323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply